MP Sambal Yojana 2.0 2026 Jan Kalyan Sambal Card Benefits

जनकल्याण संबल योजना 2.0 मध्यप्रदेश के असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रमुख योजना मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य के गरीब और असंगठित श्रमिक परिवारों को विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। समय के साथ इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने इसे संबल योजना 2.0 के रूप में पुनः शुरू किया। इस नए संस्करण में पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और पहले अपात्र घोषित किए गए श्रमिकों को भी पुनः आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

MP Sambal Yojana 2.0 2026 Jan Kalyan Sambal Card Benefits

इस योजना के तहत श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृत्व सहायता, दुर्घटना सहायता और अंत्येष्टि सहायता जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को संबल कार्ड  जारी किया जाता है जिसके माध्यम से वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको संबल योजना 2.0 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। संबल कार्ड वास्तव में क्या होता है। और इसके ऐसे कोनसे लाभ है। जो लाभार्थियों को मिलते है।

जानिए क्या है? मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 (MP Sambal Card Yojana 2.0)

संबल योजना

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब परिवारों को जीवन के विभिन्न चरणों में सहायता प्रदान करती है, जैसे कि जन्म, शिक्षा, बीमारी, दुर्घटना और मृत्यु के बाद भी सहायता। इस महत्वपूर्ण योजना की कुछ विशेषताओं का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

  • असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा: असंगठित श्रमिक जैसे: कृषि मजदूर /निर्माण श्रमिक /घरेलू कामगार /रेहड़ी-पटरी वाले /दिहाड़ी मजदूर सहित अन्य सफाई कर्मचारी /ड्राइवर और डिलीवरी वर्कर के साथ छोटे दुकानदार और कारीगर मिस्त्री को योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा और योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाता है।
  • संबल कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ: इस योजना में बहुत सी सरकारी योजनाओं के लाभ को शामिल किया जाता है। जिससे एक ही जगह पर संबल कार्ड पंजीयन मात्र से सभी योजना का लाभ मिलने में आसानी मिलती है।
  • दुर्घटना और स्वास्थ्य सहायता: इस योजना में मूल रूप से दुर्घटना और स्वास्थ्य सम्बंधित लाभ दिए जाते है। यदि किसी लाभार्थी की आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। तो योजना एक बेहतरीन बीमा के रूप में कार्य करती है। और काफी बड़ी राशि मृतक परिवार को दी जाती है।
  • मातृत्व और शिक्षा सहायता: योजना मातृत्व और शिक्षा से सम्बंधित लाभ लेने में सहायता करती है। योजना के माध्यम से मातृ-वंदना (गर्ववती महिलाओं के लिए) योजना और स्कूल कॉलेजों की फ़ीस माफ़ करने के साथ विभिन्न स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को छात्रवृति योजना का लाभ लेने में भी सहायक होती है।
  • अंत्येष्टि सहायता: यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है। तब योजना अंत्येष्टि सहायता योजना का लाभ, सरलता से लेने में मदद करती है। जिससे अन्य सभी जरुरत की सामग्री उपलब्ध हो जाती है।
  • बिजली बिल में राहत: संबल कार्ड के पात्र लाभार्थियों को बिजली के अधिक बिल से भी राहत मिलती है। इस योजना में पंजीकृत लाभार्थी सरल बिजली बिल योजना के तहत अपना बिल काफी हद तक कम करवा सकते है।

संबल योजना का उद्देश्य (Objective For Jan Kalyan Sambal Card Yojana)

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के कुछ प्रमुख उद्देश्यों का विवरण कुछ इस प्रकार है।

प्रमुख उद्देश्य

  • गरीब और असंगठित श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना।
  • श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना।
  • दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार करना।
  • सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना।

संबल योजना 2.0 के लाभ (Sambal Card Scheme 2.0)

संबल योजना के लाभ

इस योजना के तहत श्रमिकों को कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किए जाते हैं। जैसे:

मुख्य लाभ

  • असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ।
  • बच्चों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि।
  • दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता।
  • बिजली बिल में राहत।
  • स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा।

अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं

अंत्येष्टि सहायता योजना – मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता।

मातृत्व सहायता योजना – गर्भवती महिलाओं को सहायता।

अनुग्रह सहायता योजना – दुर्घटना की स्थिति में सहायता।

रोजगार प्रशिक्षण योजना – श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण।

उन्नत व्यवसाय उपकरण अनुदान योजना – व्यवसाय के लिए उपकरण सहायता।

संबल योजना के अंतर्गत सहायता राशि (Sambal Yojana Benefits)

सहायता राशि

संबल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि:

सामान्य मृत्यु ₹2,00,000
दुर्घटना मृत्यु ₹4,00,000
स्थायी दिव्यांगता ₹2,00,000
आंशिक दिव्यांगता  ₹1,00,000
अंत्येष्टि सहायता  ₹5,000
प्रसूति सहायता ₹16,000

संबल योजना के तहत दी गई सहायता

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से लाखों श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

प्रमुख आंकड़े

  • लाखों श्रमिक परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए।
  • हजारों करोड़ रुपये की सहायता वितरित।
  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य लाभ।

संबल योजना में पात्रता (Sambal Yojana Eligibility MP)

योजना हेतु पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। योजना की पात्रता शर्ते कुछ इस प्रकार है।

पात्रता शर्तें

  • आवेदक मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक असंगठित श्रमिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास समग्र आईडी होना जरूरी है।

संबल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents For Sambal Yojana)

आवश्यक दस्तावेज़

संबल योजना 2.0 के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

  • आधार कार्ड।
  • समग्र आईडी (आधार eKYC आवश्यक)
  • मोबाइल नंबर।
  • निवास प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
  • बैंक खाता विवरण (वैकल्पिक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (वैकल्पिक)

संबल योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया (Apply Process For Sambal Yojana)

आवेदन प्रक्रिया

योजना के लिए आवेदन करना काफी आसान है। नीचे योजना के लिए आवेदन करने की चरणवार प्रक्रिया दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • ऑफिसियल वेबसाइट: संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नया पंजीयन: न्यू संबल पंजीयन विकल्प का चुनाव करे।
  • समग्र आईडी: लाभार्थी अपनी सदस्य समग्र आईडी सावधानी पूर्वक भरे। एवं पुष्टि करे।
  • विवरण की जाँच: फॉर्म में सभी जानकारी अच्छे से चेक करे। और आवश्यक जानकारी दर्ज करे।
  • श्रेणी का चुनाव: लाभार्थी अपने श्रमिक होने की पुष्टि करे। अपनी श्रेणी का चुनाव ध्यानपूर्वक करे जिसे भविष्य में बदला नहीं जा सकेगा।
  • फॉर्म जमा करे: ऑनलाइन फॉर्म में सभी जानकारी की जाँच करने के उपरांत फॉर्म सब्मिट करे।
  • पावती प्रिंट: फॉर्म जमा करने के पश्चात् पावती प्रिंट करे।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

योजना के लिए आवेदन करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया जोकि कुछ इस प्रकार है।

  • अपने ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत /नगर पालिका में संपर्क करे।
  • ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त करे।
  • फॉर्म को सावधानी पूर्वक सही-सही भरे।
  • सभी सम्बंधित दस्तावेजों को अटैच करे।
  • सम्बंधित अधिकारी को फॉर्म जमा करे।

संबल कार्ड के फायदे

संबल योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को संबल कार्ड जारी किया जाता है। संबल कार्ड के अनेक फायदे होते है। जैसे:

  • सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान।
  • श्रमिक की पहचान के रूप में उपयोग।
  • विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ाव इत्यादि।

यह योजना मध्यप्रदेश के गरीब और असंगठित श्रमिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। योजना के कुछ सकारात्मक प्रभाव भी हमें देखने को मिलते है। जैसे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता /सामाजिक सुरक्षा में वृद्धि /शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार /श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 मध्यप्रदेश के असंगठित श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को जीवन के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।

संबल कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृत्व सहायता और दुर्घटना सहायता जैसी कई सुविधाएं प्राप्त होती हैं। यदि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक इस योजना का लाभ उठाते हैं तो यह योजना राज्य के गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यदि आपको योजना अच्छी लगी। तो योजना को अपने किसी जरुरत मंद के साथ शेयर करे। जिससे योजना का लाभ उन्हें भी मिल सके।

FAQ

Q1. मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना कब शुरू की गई थी?
जबाव: इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 में की गई थी।

Q2. संबल योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है?
जबाव: इस योजना का लाभ असंगठित श्रमिकों और गरीब परिवारों को दिया जाता है।

Q3. संबल योजना 2.0 के लिए आवेदन कैसे करें?
जबाव: आवेदक संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Q4. संबल कार्ड क्या है?
जबाव: संबल कार्ड एक पहचान कार्ड है जिसके माध्यम से लाभार्थी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Q5. संबल योजना के लिए कौन पात्र है?
जबाव: मध्यप्रदेश के असंगठित श्रमिक जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और जिनके पास समग्र आईडी है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।

This Post Has 2 Comments

Leave a Reply