Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2026 MP Eligibility

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार अपने नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएँ लागू करती है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जिसका उद्देश्य राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराना है।

बढ़ती उम्र में कई लोगों की इच्छा होती है कि वे जीवन में एक बार धार्मिक स्थलों के दर्शन करें, लेकिन आर्थिक या स्वास्थ्य कारणों से यह संभव नहीं हो पाता। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2026 MP

इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा चयनित तीर्थ स्थलों की यात्रा मुफ्त कराई जाती है। यात्रा के दौरान भोजन, ठहरने और परिवहन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इस लेख में हम इस योजना की पूरी जानकारी विस्तार से समझेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करना है।

योजना प्रारंभ: इस योजना की शुरुआत 3 सितंबर 2012 में की गई।
पहली यात्रा: इस योजना के तहत पहली यात्रा रामेश्वरम की रही।
योजना का प्रमुख उद्देश्य : 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जिसमे महिला और पुरुष शामिल है। उन्हें  प्रमुख तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा करवाना है।

मुख्य विशेषताएँ:

  • 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए।
  • देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा।
  • सरकार द्वारा यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था।
  • समूह के रूप में यात्रा की सुविधा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता (Tirth Darshan Eligibility)

योजना के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं।

पात्रता शर्तें

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक आयकरदाता (Taxpayer) नहीं होना चाहिए।
  • पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया हो।
  • शारीरिक और मानसिक रूप से यात्रा करने के लिए सक्षम हो।
  • टीबी, हृदय रोग या अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित न हो।

लाभार्थी (Beneficiaries)

इस योजना के तहत निम्न लोग लाभ उठा सकते हैं:

  • वरिष्ठ नागरिक: इस योजना का लाभ केवल 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन माताए और पुरुष उम्मीदवार उठा सकते है।
  • निर्धन वर्ग: इस योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बुजुर्ग ले सकते है।
  • धार्मिक यात्रा: इस योजना का लाभ ऐसे वृद्धजन को दिया जाता है जो 60 वर्ष की आयु में धार्मिक यात्रा करने की इच्छा रखते है। एवं आर्थिक तंगी के कारण स्वयं से यात्रा का खर्चा नहीं उठा पाते है।

तीर्थ दर्शन योजना के लाभ (Tirth Darshan Benefits Mp)

योजना के लाभ

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं।

मुख्य लाभ

  1. निःशुल्क यात्रा: इस योजना के तहत सभी वर्ग के निर्धन 60 वर्षीय बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ दर्शन कराए जाते है।
  2. उत्तम व्यवस्था: इस योजना के तहत सभी के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। योजना के तहत सभी के लिए यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है।
  3. चिकित्सा सुविधा: यात्रा के दौरान यदि किसी की तबियत ख़राब हो जाती है। तो उनके लिए चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहती है।
  4. बेहतर अनुभव: इस योजना के तहत यात्रा पर जाने से सभी को धार्मिक अनुभव होता है। उन्हें मन में काफी सुखद महसूस होता है।
  5. सुरक्षित यात्रा: इस योजना के तहत यात्रा पूर्ण रूप से सुरक्षित और सामूहिक रूप में होती है। योजना के तहत यात्रा में कोई बोर नहीं होता सभी के अलग-अलग समूह बना दिया जाता है।
  6. मानसिक शांति: इस योजना में शामिल सभी नागरिकों को यात्रा के दौरान मानसिक शांति और संतुष्टि मिलती है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए चयन एवं आवेदन प्रक्रिया (Selection and Application Process)

चयन &आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए चयन और आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदन प्रक्रिया
  • चयन प्रक्रिया
  • आवेदन नगर पालिका परिषद् /ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत  द्वारा प्राप्त किए जाते हैं।
  • आवेदनों को क्षेत्र के अनुसार क्रमबद्ध किया जाता है।
  • निर्धारित कोटा से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाता है।
  • 10% आवेदकों की वेटिंग लिस्ट बनाई जाती है।
  • सम्बंधित निकाय से निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म की दो प्रतियाँ भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • मेडिकल चेकअप या रिपोर्ट भी संलग्न करें।
  • नजदीकी नगर पालिका /ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में जमा करें।
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में लगने वाले आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज आवश्यक होते हैं।

जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/वोटर ID)
  • निवास प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली बिल आदि)
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • आवेदन फॉर्म।
  • मेडिकल रिपोर्ट।

योजना के विशेष नियम और प्रावधान

इस योजना के तहत कुछ विशेष नियम लागू होते हैं। जोकि कुछ इस प्रकार है।

महत्वपूर्ण नियम

  • 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एक परिचारक (सहायक) के साथ जा सकते हैं।
  • पति/पत्नी में से एक चयनित होने पर दूसरा भी यात्रा कर सकता है।
  • समूह में आवेदन करने पर अधिकतम 25 लोग शामिल हो सकते हैं।
  • ज्वलनशील या नशीले पदार्थ ले जाना प्रतिबंधित है।
  • अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

प्रमुख तीर्थ स्थल

Badrinath Temple Haridwar Tirupati Balaji Temple Rameswaram Temple
Kedarnath Temple Amarnath Cave Temple Ajmer Sharif Dargah Shikharji
Jagannath Temple Vaishno Devi Temple Kashi Vishwanath Temple Shravanabelagola
Dwarkadhish Temple Shirdi Sai Baba Temple Golden Temple All others

Some Popular Schemes

ABHA डिजिटल हेल्थ कार्ड क्या है, लाभ, पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया
जन आरोग्य योजना गरीब परिवारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक सराहनीय पहल है, जो वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती है। यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों की मदद करती है, बल्कि उन्हें मानसिक शांति और संतुष्टि भी प्रदान करती है।

यदि आपके परिवार में कोई वरिष्ठ नागरिक इस योजना के लिए पात्र है, तो उन्हें अवश्य आवेदन करना चाहिए। यह योजना उनके जीवन में एक यादगार अनुभव जोड़ सकती है और उन्हें समाज में सम्मान और खुशी का अनुभव कराती है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर मन में कुछ सवाल और उनके जबाव

Q.1: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना किसके लिए है?
जबाव: यह योजना 60 वर्ष से अधिक आयु के मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।

Q.2: क्या यात्रा पूरी तरह मुफ्त होती है?
जबाव: हाँ, यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है।

Q.3: आवेदन कैसे किया जाता है?
जबाव: आवेदन नगर पालिका परिषद् /ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में ऑफलाइन फॉर्म जमा करके किया जाता है।

Q.4: चयन कैसे होता है?
जबाव: आवेदन अधिक होने पर लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयन किया जाता है।

Q.5: क्या परिवार के सदस्य साथ जा सकते हैं?
जबाव: हाँ, पति/पत्नी और 65 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए सहायक की अनुमति होती है।

Leave a Reply