PM SVANidhi Yojana 2026 Street Vendor Loan Eligibility

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बिना गारंटी लोन

भारत में लाखों लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए छोटे स्तर पर व्यवसाय करते हैं, जैसे कि रेहड़ी-पटरी लगाना, सब्जी बेचना, चाय-नाश्ते की दुकान चलाना या अन्य छोटे व्यापार करना। ऐसे छोटे व्यापारियों को कई बार पूंजी की कमी के कारण अपने व्यवसाय को बढ़ाने या दोबारा शुरू करने में कठिनाई होती है।

PM SVANidhi Yojana 2026 Street Vendor Loan Eligibility

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana) शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने व्यवसाय को फिर से शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को पहले 10 हजार से प्रारंभिक कार्यशील पूंजी ऋण दिया जाता था, जिसे समय पर चुकाने पर आगे 20 और 50 हजार तक का लोन दिया जाता था। लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर प्रारंभिक ऋण राशि को 15,000 हजार द्वितीय चरण में 25,000 हजार और तृतीय चरण में राशि बढ़ाकर 50,000 हजार कर दी है। साथ ही सरकार द्वारा 7% तक ब्याज सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक जैसी सुविधाएं भी जोड़ दी है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू की गई एक सरकारी योजना है, जिसके तहत उन्हें अपने व्यवसाय को चलाने के लिए कार्यशील पूंजी लोन दिया जाता है।

यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाई गई है जो सड़क किनारे या छोटे स्तर पर सामान बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं।

योजना की मुख्य विशेषताएं

वर्ष 2026 में इस महत्वपूर्ण योजना की कुछ प्रमुख विशेषताओं का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है।

योजना का नाम

पहले

वर्तमान में

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पहली किश्त: 10,000
दूसरी किश्त: 20,000
तीसरी किश्त: 50,000
पहली किश्त: 15,000 तक
दूसरी किश्त: 25,000 तक
तीसरी किश्त: 50,000 तक
ब्याज सब्सिडी 7% 7%
डिजिटल इंसेंटिव रु 100/- (कैशबैक) रु 100/- (कैशबैक)
आवेदन प्रक्रिया सरल सरल
  • सरकार ने अब इस योजना के तहत ऋण की राशि बढ़ा दी है। इसका विवरण आपको ऊपर दिया गया है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य (Objective For PM SVANidhi Yojana 2026)

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ना है। इस योजना के कुछ प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार है।

योजना के प्रमुख उद्देश्य

  • स्ट्रीट वेंडर्स को आसान और सस्ता ऋण उपलब्ध कराना।
  • छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
  • रेहड़ी-पटरी वाले व्यापारियों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना।
  • डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना।
  • शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करना।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पात्रता (Eligibility For Street Vendor Loan)

पात्रता

इस योजना का लाभ केवल पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को दिया जाता है।

पात्र व्यक्ति

  • सड़क किनारे या फुटपाथ पर व्यापार करने वाले विक्रेता।
  • सब्जी, फल, चाय, पकौड़ी, कपड़े या अन्य छोटे सामान बेचने वाले व्यापारी।
  • रेहड़ी या ठेला लगाकर व्यापार करने वाले लोग।

पात्रता शर्तें

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक स्ट्रीट वेंडर के रूप में कार्य करता हो।
  • स्थानीय निकाय में पंजीकृत होना चाहिए या उसका प्रमाण होना चाहिए।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभ (Benefits For PM SVANidhi Yojana 2026)

योजना के लाभ

इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को कई महत्वपूर्ण लाभ दिए जाते हैं। जोकि कुछ इस प्रकार है।

  • बिना जमानत लोन: स्ट्रीट वेंडर्स को 15,000 तक का कार्यशील पूंजी लोन दिया जाता है। जिसमे किसी ग्यारंटर की जरुरत नहीं पड़ती। लोन पूरी तरह सरकार के अधीन होता है।
  • ब्याज सब्सिडी: लोन पर 7% तक की ब्याज सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है। ताकि उन पर अधिक बोझ न बने।
  • अगला बड़ा लोन: समय पर लोन चुकाने पर लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर को आगे के चरण में 25,000 और फिर तीसरे चरण में सीधे 50,000 तक का लोन दे दिया जाता है। जोकि बहुत तेज और सरल चरणों में पास किया जाता है।
  • डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन: यदि लाभार्थी डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता देते है। तो उन्हें सरकार की तरफ से 100 रुपए तक कैशबैक भी दिया जाता है। जोकि सीधे बैंक खाता में आ जाता है।
  • आसान भुगतान: लोन को मासिक किस्तों में चुकाया जा सकता है। समय पर क़िस्त जमा न होने पर कोई अतिरिक्त शुल्क या चार्ज नहीं लगता।

जानिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से कितना लोन मिलता है?

इस योजना के तहत तीन चरणों में लाभार्थी को लोन दिया जाता है।

लोन राशि

पहला चरण 15,000/-  (पहले 10,000/-)
दूसरा चरण 25,000/-  (पहले 20,000/-)
तीसरा चरण 50,000/-
  • यदि लाभार्थी समय पर लोन चुकाता है तो वह अगले चरण के लिए पात्र हो जाता है।

स्वनिधि योजना में आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents For Street Vendor Loan)

आवश्यक दस्तावेज़

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

  • आधार कार्ड।
  • बैंक पासबुक या खाता विवरण।
  • स्ट्रीट वेंडर प्रमाण पत्र (LOR) या पहचान पत्र।
  • मोबाइल नंबर।
  • सदस्यता कार्ड या संगठन का प्रमाण।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्थानीय निकाय (ULB) का अनुशंसा पत्र।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में आवेदन प्रक्रिया (How to Apply For PM SVANidhi Yojana 2026)

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन लाभार्थी ऑनलाइन ही कर सकते है। योजना के लिए कोई ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं किए जायेंगे। नीचे ऑनलाइन आवेदन के कुछ सरल तरीके बताए गए है।

ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए

  • लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।

आवश्यक चुनाव करे

  • लाभार्थी अपने सम्बंधित लोन लिंक पर क्लिक करे या LoR-Cum Loan पर क्लिक करे।

मोबाइल नंबर

  • लाभार्थी अपने मोबाइल नंबर को ध्यानपूर्वक दर्ज करे। क्योकि एक बार नंबर दर्ज होने के पश्चात् फिर से बदलाव करना थोड़ा जटिल हो सकता है।

आधार विवरण भरे

  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद अपने आधार को सत्यापित करे।

फॉर्म भरे

  • अब ऑनलाइन फॉर्म में सभी जरुरी जानकारी सही-सही भरे। अपने माता-पिता, पति-पत्नी बच्चों का विवरण दर्ज करे।

बैंक विवरण भरे

  • फॉर्म में बैंक विवरण सही-सही भरे। गलत जानकारी पाई जाने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

फॉर्म सब्मिट करे

  • ऑनलाइन भरा गया। आवेदन की अच्छे से जाँच करने के पश्चात् अब फॉर्म को सफलतापूर्वक सब्मिट करे।

प्रिंटआउट लें

  • आवेदन फॉर्म को प्रिंट करके अपने पास रख लें। जोकि भविष्य में उपयोग किए जाने हेतु आवश्यक है।

फॉर्म सेट

  • ऑनलाइन आवेदन सहित सभी सम्बंधित आवश्यक दस्तावेजों का एक सेट बनाकर अपने नगर निगम /ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत से सत्यापित करवा लें। और सीधा बैंक में जाकर जमा करवा दे।

आवेदन करते समय ध्यान रखने वाली बातें

ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए।
  • e-KYC के लिए आधार सत्यापन आवश्यक है।
  • स्थानीय निकाय (ULB) से अनुशंसा पत्र प्राप्त करना जरूरी हो सकता है।
  • सही जानकारी देना जरूरी है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का महत्व

यह योजना छोटे व्यापारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई है। योजना के कुछ मुख्य लाभ इस प्रकार है।

योजना के लाभ

  • छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता।
  • रोजगार के अवसरों में वृद्धि।
  • छोटे व्यवसायों का विकास।
  • डिजिटल भुगतान को बढ़ावा।

इस योजना से लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है। इसके माध्यम से सरकार उन लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जो छोटे स्तर पर व्यापार करके अपना जीवन यापन करते हैं।

बिना जमानत लोन, ब्याज सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक जैसी सुविधाओं के कारण यह योजना छोटे व्यापारियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। यदि पात्र स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना का लाभ उठाते हैं तो वे अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से चला सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

FAQ

Q1. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है?
जबाव: यह भारत सरकार की योजना है जिसके तहत स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी लोन दिया जाता है।

Q2. इस योजना के तहत कितना लोन मिलता है?
जबाव: इस योजना के तहत 10,000 से 50,000 रु तक का लोन तीन चरणों में दिया जाता है।

Q3. क्या इस योजना के लिए जमानत देनी होती है?
जबाव: नहीं, इस योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी प्रकार की जमानत नहीं देनी होती।

Q4. इस योजना में ब्याज कितना लगता है?
जबाव: लोन पर 7% तक की ब्याज सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाती है।

Q5. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
जबाव: आवेदक नजदीकी बैंक, माइक्रो फाइनेंस संस्था या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

This Post Has One Comment

Leave a Reply